Health Tips: सुबह की खाली पेट चाय कर सकती हैं आपको परेशान, बढ़ने लगती हैं ये परेशानी
- byShiv
- 09 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा बहुत से लोगों की आदत होती हैं की सुबह गर्मा गर्म चाय का सेवन करते है, बहुत सो की तो इसके बिना नींद ही नहीं खुलती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट चाय पीने की यह आदत आपकी पाचन से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकती है? खासकर ज्यादा कैफीन वाली चाय खाली पेट पीने से कुछ लोगों को सीने में जलन, पेट फूलना और पेट दर्द जैसी दिक्कत हो सकती है।
खाली पेट चाय पीने से होती हैं ये परेशानी
खाली पेट चाय पीने का असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता, यह चाय के प्रकार, उसमें मौजूद कैफीन और इसे बनाने के तरीके पर भी निर्भर कर सकता है। भारत में सुबह की शुरुआत अक्सर दूध वाली चाय, मसाला चाय या ब्लैक टी से होती है। इनका स्वाद भले ही अच्छा लगे, लेकिन खाली पेट इनका सेवन कुछ लोगों में पाचन से जुड़ी परेशानियां पैदा कर सकता है, पेट में जलन, गैस, ब्लोटिंग और असहजता जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं।
बढ़ सकती है जलन
खाली पेट ज्यादा कैफीन वाली चाय पीने से सीने में जलन, पेट फूलना और दर्द जैसी परेशानी हो सकती है, चाय और कैफीन वाले पेय पेट में मौजूद पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, इससे कुछ लोगों में एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न की समस्या बढ़ सकती है।
pc- parbhat khabar





