Viral Video: जान बचाने चढ़े एम्बुलेंस में तो वहीं आ गई मौत....अचानक हुआ विस्फोट और लग गई आग...मरीज की जलकर मौत...वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन ये अब जो वीडियो सामने आया हैं वो डराने वाला है। जी हां यह वीडियो ओडिशा के मयूरभंज जिले का बताया जा रहा है। यहा गुरूवार शाम को को एम्बुलेंस में ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने से एक मरीज की जलकर मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हो गई मौत
वीडियो में देखे तो अचानक एम्बुलेंस में धमाका हुआ और मरीज की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान उडाला थाना क्षेत्र के कुंडाबाई निवासी सुजोश बारीक (35) के रूप में हुई है। वह गंभीर रक्त संक्रमण से पीड़ित था और उसे इलाज के लिए भुवनेश्वर के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उडाला उप-मंडलीय अस्पताल के बाहर यह हादसा हुआ।

पुलिस ने क्या बताया
उडाला थाना प्रभारी बनमाली बारीक ने बताया, ऑक्सीजन सिलेंडर के विस्फोट से एम्बुलेंस में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से मरीज की मौत हो गई। वहीं, मरीज को बचाने के प्रयास में दो अन्य लोग भी झुलस गए।

pc- punjabkesari.in