Health Tips: चाय के साथ भूलकर भी नहीं खाएं आप ये चीजें, नहीं तो जाना पड़ जाएगा डॉक्टर के पास

इंटरनेट डेस्क। चाय पीने का शौक हर किसी को होता हैं और आपको भी होगा। सुबह शाम जरूर एक बार चाय पीते होंगे, लेकिन क्या आपको पता हैं की चाय के साथ में आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप चाय के साथ में गलती से भी इन चीजोें का सेवन करते हैं तो फिर आपको परेशानी हो सकती है।

दूध और दही से बनी चीजें
चाय के साथ सुबह नाश्ते में लोग पराठा और दही भी खा लेते है। लेकिन ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन दूध या दही के साथ मिलकर एसिडिटी और गैस की समस्या कर देते है।

फल भी नहीं खाएं
आपको चाय के साथ में कोई भी फल नहीं खाना चाहिए, खासकर खट्टे फल जिनमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती हो। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को बिगाड़ सकती है। चाय में मौजूद एसिडिक तत्व फलों के विटामिन्स को डिस्टर्ब करते हैं।

pc- ndtv.in