Health Tips: किचन में रखें ये सामान भी आपको पहुंचा सकत हैं कैंसर के द्वार तक, अभी करें बाहर
- byShiv
- 02 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। किचन हमारे घर की वो जगह हैं जहां से हम सबको खाना मिलता है। ऐसे में किचन को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखने की कोशिश जरूर करनी चाहिए। लेकिन कई बार रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें ही हमारी सेहत के लिए खतरा बन जाती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि किचन में मौजूद कुछ आम सामान धीरे-धीरे शरीर में जहरीले तत्व पहुंचते हैं, जो लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं तो जानते हैं उनके बारे में।
किचन स्पंज
डॉक्टरों के अनुसार बर्तन साफ करने वाला स्पंज बैक्टीरिया का बड़ा अड्डा बन सकता है। इसके छोटे-छोटे छेद में नमी और खाने के कण फंसे रहते हैं, जहां खतरनाक बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। यह बैक्टीरिया बर्तनों के जरिए शरीर में पहुंचकर इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकते हैं।
प्लास्टिक के बर्तन और कंटेनर
किचन में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के बर्तन जैसे चोपिंग बोर्ड और स्टोरेज कंटेनर भी सेहत के लिए ठीक नहीं माने जाते हैं। खासकर जब इनमें गरम खाना रखा है या गर्म किया जाता है तो हानिकारक केमिकल्स खाने में मिल जाते हैं।
एल्युमिनियम फॉयल और बर्तन
एल्युमिनियम का इस्तेमाल आम है, लेकिन इसमें खट्टा या नमकीन खाना पकाने से धातु के कण भोजन में मिल सकते हैं। लंबे समय तक इसका असर शरीर पर पड़ सकता है और यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा माना जाता है।
pc- housing.com






