Health Tips: गर्मियों में ज्यादा क्यों बढ़ जाती हैं माइग्रेन की परेशानी, ये कारण आए सामने

इंटरनेट डेस्क। लाइफस्टाइल में बदलाव ने लोगों को परेशान कर दिया है। कई लोगों को अलग अलग तरह की बीमारिया होने लगी है। कई लोग माइग्रेन से जूझ रहे, डॉक्टर के अनुसार माइग्रेन साल भर रहने वाली न्यूरोलॉजिकल समस्या है। लेकिन गर्मियों में इसके अटैक की संख्या और तीव्रता दोनों बढ़ जाती है। न्यूरोलॉजिस्ट के अनुसार जिन लोगों को पहले से माइग्रेन की समस्या है, उनमें गर्मियों के दौरान अटैक ज्यादा बार आते हैं। तो जानते हैं इससे बचने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

डिहाइड्रेशन बनता है बड़ा कारण
गर्मी के मौसम में पसीने के जरिए ज्यादा पानी निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन होता है जो माइग्रेन ट्रिगर करने का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। शरीर में पानी की कमी से ब्लड फ्लो और ब्रेन फंक्शन प्रभावित होते हैं, जिससे सिर दर्द शुरू हो सकता है।

तेज धूप 
तेज धूप और उसकी चमक माइग्रेन के मरीजों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। लंबे समय तक धूप में रहने से आंखों और दिमाग पर दबाव पड़ता है, जिससे सिर दर्द शुरू हो सकता है।

pc- aaj tak