Facebook अकाउंट को हैकर्स और स्नूपिंग से बचाना चाहते हैं तो आज से ही कर दें ये प्राइवेसी सेटिंग्स

PC: Search engine journal

सोशल मीडिया पर डेटा चोरी और अनधिकृत एक्सेस का खतरा लगातार बना रहता है। अपनी निजी तस्वीरों, चैट और निजी डेटा को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत ये 3 सेटिंग्स बदलें:

प्राइवेसी चेकअप  Run करें:
फेसबुक की Settings & Privacy > Privacy Checkup टूल में जाएं। यहाँ आप एक क्लिक में तय कर सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल जानकारी, पुरानी पोस्ट्स और फोन नंबर कौन देख सकता है। इसे 'Public' से हटाकर 'Friends' या 'Only Me' पर सेट करें।  

फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन करें:
अकाउंट सुरक्षा मजबूत करने के लिए पासवर्ड के साथ-साथ टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें। जब भी कोई नई डिवाइस से आपके फेसबुक पर लॉगिन की कोशिश होगी, आपके पंजीकृत नंबर पर कोड या ऑथेंटिकेटर ऐप से अप्रूवल मांगा जाएगा।

ऑफ-फेसबुक एक्टिविटी कंट्रोल:
फेसबुक यह ट्रैक करता है कि आप ऐप से बाहर कौन-कौन सी वेबसाइट्स या ऐप्स इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए Settings > Off-Facebook Activity पर जाएं और 'Clear History' करके 'Manage Future Activity' को बंद कर दें।