ind vs pak: भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच एशिया कप का फाइनल आज, आर्यवीर सहवाग तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड
- byShiv
- 14 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर यानी आज खेला जाएगा। बता दें कि टूर्नामेंट में धमाकेदार बैटिंग से तहलका मचा रहे दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग पर एक बार फिर सबकी नजरें रहने वाली हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भले ही वह ज्यादा रन नहीं बना पाए, लेकिन आज उन्हें बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अगर आर्यवीर का बल्ला चला तो वह कई बड़े रिकॉर्ड भी नाम कर सकते हैं। उनके निशाने पर 14 साल पुराना एक रिकॉर्ड भी होगा।
आर्यवीर के लिए अब तक यह टूर्नामेंट शानदार रहा है। आर्यवीर 4 मैचों में 100 से ऊपर के औसत और लगभग 96 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक शतक और दो अर्धशतक देखने को मिले। आज उनकी नजरें कुछ कीर्तिमानों पर भी होंगी। दरअसल, आर्यवीर अंडर-19 एशिया कप के किसी एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। आर्यवीर अगर 68 रन बनाने में कामयाब हो गए तो वह 14 साल पुराना उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उन्मुक्त ने 2012 में कुल 370 रन बनाए थे।
pc- india tv hindi






