इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जल्द ही वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में रवींद्र जडेजा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। जी हां भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श के रिकॉर्ड की जडेजा बराबरी कर चुके हैं और वे इसे तोड़ने के बेहद करीब हैं। कर्टनी वॉल्श ने भारत के खिलाफ 44 विकेट लिए है।
रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए वनडे में 44 विकेट हासिल किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कर्टनी वॉल्श के 44 विकेटों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। इस सूची में जडेजा ने भारत के पूर्व महान कप्तान कपिल देव (43 विकेट) को पहले ही पीछे छोड़ दिया है और वे भारत-वेस्टइंडीज वनडे मैचों में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज बन चुके हैं।
जडेजा को कर्टनी वॉल्श का यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड पूरी तरह से अपने नाम करने और इस सूची में नंबर-1 बनने के लिए अब सिर्फ 1 और विकेट की जरूरत है।
PC- olympics.com






