ind A vs sl A: वैभव सूर्यवंशी ने बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बना डाला सबसे तेज अर्धशतक

इंटरनेट डेस्क। वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया ए के लिए ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वैभव वनडे क्रिकेट यानी लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी से तेज किसी भी खिलाड़ी ने इस फॉर्मेट में अर्धशतक पूरा नहीं किया है।

श्रीलंका ए खिलाफ खिताबी मैच में अर्धशतक तक पहुंचने के लिए वैभव को सिर्फ 11 गेंदें लगीं और अपनी पहली फिफ्टी इस सीरीज में पूरी की। 12 गेंदों में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज के वीररत्ने ने लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक बनाया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं, लेकिन क्रिकेट में हर रोज नए आयाम गढ़ रहे हैं।

वैभव से पहले लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 12 गेंदों का था। वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसमें एक भी रन दौड़कर उन्होंने नहीं लिया, क्योंकि 5 चौके और 5 छक्के ही 50 रन हो गए।

PC- espncricinfo.com