Instagram New Update : इंस्टाग्राम पर आया शेयर का नया ऑप्शन 'MUSE': जानें कैसे आपके रोज़मर्रा के काम निपटाएगा यह AI

PC: TNP NEWS

इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते समय, जब हमें कोई रील या पोस्ट पसंद आती है, तो हम उसे तुरंत अपने दोस्तों के साथ शेयर करते हैं। लेकिन अब, शेयर ऑप्शन में MUSE नाम का एक नया ऑप्शन सबको दिख रहा है। सबके मन में यही सवाल है कि इस फीचर का क्या काम है? यह कोई सिंपल शेयर फीचर नहीं है, बल्कि यह मेटा के पर्सनल AI एजेंट म्यूज़ से कनेक्टेड होगा। यह न सिर्फ सवालों के जवाब देगा, बल्कि रोज़ के कामों की प्लानिंग करने और उन्हें पूरा करने में भी मदद करेगा।

MUSE असल में क्या करेगा?

मेटा ने MUSE को एक पर्सनल AI एजेंट के तौर पर पेश किया है। यानी यूजर द्वारा कोई टास्क बताने पर MUSE उसके लिए एक ACTION PLAN बनाकर उसे पूरा करने में उसकी मदद करेगा। ये एक AI है जो ब्राउज़िंग कर सकता है, FORMS भर सकता है, ई-मेल भेज सकता है। इसके अलावा, यह TRAVEL BOOKING जैसे कामों में भी मदद कर सकता है।

ऐसे करेगा आपकी मदद 
इंस्टाग्राम के साथ MUSE का बहुत ही शानदार और इंट्रेस्टिंग इस्तेमाल आप कर सकते हैं। मान लीजिए अगर आपने कोई रेसिपी रील सेव की है, तो MUSE उसमें दी गई जानकारी का इस्तेमाल करके किराने की लिस्ट बनाने में आपकी मदद कर सकता है

MUSE अब खर्चों का हिसाब रखेगा
MUSE की मदद से यूज़र अपने खर्चों का रिव्यू कर सकते हैं। कौन से सब्सक्रिप्शन बंद करने चाहिए, कौन से फ़ायदेमंद हैं? या कहां पैसे बचा सकते हैं। इसके लिए भी AI सुझाव देगा और मदद करेगा। यहां तक ​​कि पेमेंट भी किए जा सकेंगे।

Gmail, Calendar समेत और ऐप्स कनेक्ट नहीं हो पाएंगे
MUSE, GMAIL, GOOGLE, CALENDER, INSTAGRAM FACEBOOK, और दूसरे APPS से कनेक्ट हो पाएगा। यूज़र तय कर पाएगा कि किस APP को कितना ACCESS देना है।