Video: घर में घुसा बंदर, नल से पीया पानी, फिर महिला के कहने पर किया ऐसा काम, वीडियो वायरल
- byvarsha
- 31 Oct, 2026
PC: IN KHABAR
सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े कई वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक बंदर की ऐसी समझदारी देखने को मिली है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।
वायरल वीडियो की पूरी कहानी:
वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आता है कि एक बंदर अचानक किसी घर के अंदर दाखिल हो जाता है और बेसिन के पास पहुंचकर खुद ही नल खोलकर पानी पीने लगता है। इस दौरान पास में खड़ी एक महिला पूरे वाकये का वीडियो बना रही होती है।
पानी पीने के बाद जब बंदर जाने लगता है, तो वह नल खुला ही छोड़ देता है। यह देखकर महिला प्यार से उससे कहती है, “भाई, टोंटी तो बंद कर दो, पानी गिर रहा है।”
हैरानी की बात यह होती है कि महिला के इतना कहते ही वह बंदर वापस लौटता है और समझदारी दिखाते हुए खुद नल को अच्छी तरह बंद कर देता है और वहां से चला जाता है। बंदर की इस अक्ल और हरकत को देखकर महिला भी अचंभित रह जाती है। सोशल मीडिया पर यह प्यारा और अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।






