IPL 2026: विराट कोहली के इस रिकॉर्ड से पीछे हुए क्रिस गेल, ये खिलाड़ी तो आस पास भी नहीं

इंटरनेट डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रायपुर में बुधवार को विराट कोहली का बल्ला चला। पिछले 2 मैच में खाता तक नहीं खोल पाने वाले विराट कोहली ने इस मैच में शतक लगाया। प्लेयर ऑफ द मैच रहे विराट ने 60 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली। इस दौरान किंग कोहली ने एक साथ कई रिकॉर्ड पर कब्जा जमाया।

गेल का रिकॉर्ड तोड़ा
अपनी पारी के दौरान 78 रन बनाते ही विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। वह टी20 में सबसे कम पारियों में 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

409 पारियों को सहारा लिया
विराट कोहली ने टी20 की 409 पारियों में 14000 रन पूरे किए हैं। इससे पहले क्रिस गेल ने 423 पारियों में, डेविड मिलर ने 431 पारियों में, जोस बटलर ने 468 पारियों में, एलेक्स हेल्स ने 505 पारियों में और कीरोन पोलार्ड ने 633 पारियों में 14000 टी20 रन पूरे किए थे।

pc- espncricinfo.com