Iran-US: अमेरिका ने ईरान में चाबहार पोर्ट सहित 90 जगहों पर की बमबारी, युद्ध से फिर कई देशों पर संकट के बादल

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका ईरान के बीच एक बार फिर से युद्ध शुरू हो चुका है। दोनों देश एक दूसरे पर हमला कर रहे है। यह तब हो रहा हैं जब कुछ दिन पहले ही दोनों देशों के नेताओं ने शांति समझौत पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन अब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बेहद खतरनाक मोड़ ले चुका है। अमेरिका ने ईरान पर बड़े हमले शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को ईरान के दक्षिण-पूर्वी और सामरिक रूप से अहम चाबहार पोर्ट को निशाना बनाते हुए अमेरिका ने ताबड़तोड़ बमबारी की। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी सेना ने करीब 90 ईरानी ठिकानों को तबाह करने का दावा किया है। वहीं, अमेरिका को करारा जवाब देते हुए ईरान ने भी कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन हमले किए हैं। इस तनाव के बीच कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का अलर्ट भी जारी किया गया है।

चाबहार में कई जोरदार धमाकों की खबर है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, शहर के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर बिजली गुल हो गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई धमाकों की आवाजें सुनीं, जिसके बाद इमरजेंसी सर्विस की टीमों को प्रभावित इलाकों की ओर दौड़ते देखा गया।

pc- opindia.com