Karnataka: कुर्ग में अमेरिकी महिला के साथ में रेप, होमस्टे मालिक ने 3 दिनों तक काटा Wi-Fi, जाने क्या क्या हुआ

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक के हिल स्टेशन कूर्ग में एक ऐसी घटना आई हैं जो देश का नाम खराब करने वाली हैं, जी हां यहां एक विदेशी अमेरिकी महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना कूर्ग के एक होमस्टे की है, यौन उत्पीड़न की शिकार महिला अमेरिका की रहने वाली है, वह कूर्ग के एक होमस्टे में रुकी हुई थी। महिला का आरोप है कि विराजपेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुट्टा गांव के एक होमस्टे में उसके साथ रेप किया गया। 

आरोपियों की हुई पहचान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोपी की पहचान वृजेश कुमार के रूप में हुई है, वह मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है और होमस्टे में काम करता था। उसने कथित तौर पर पीड़िता को ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। रेप की शिकायत कोडागु के कुट्टा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। जिसमें एक विदेशी नागरिक के साथ यौन उत्पीड़न का जिक्र है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मालिक पर भी केस दर्ज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो होमस्टे मालिक पर भी केस दर्ज किया गया है। उस पर केस को दबाने की कोशिश का आरोप लगा है। पुलिस ने रेप के आरोपी और होमस्टे मालिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, होमस्टे मालिक ने कथित तौर पर तीन दिनों तक वाई-फाई बंद कर दिया था। जिसकी वजह से पीड़िता उस दौरान किसी से भी संपर्क नहीं कर पाई। वाई-फाई दोबारा चालू होने के बाद मैसूरु जाने का बहाना बनाकर वह होमस्टे छोड़कर चली गई। इसके बाद, उसने उसके साथ हुई वारात की जानकारी अमेरिकी दूतावास को दी। अमेरिकी अधिकारियों ने ईमेल के जरिए मैसूरु के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके आधार पर मामले को औपचारिक रूप से दर्ज किया गया।

pc- snyderlawyer.com