UP: योगी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, आने वाले समय में उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा

इंटरनेट डेस्क। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विधानसभा चुनावों के पहले एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा। उन्होंने कहा कि अगर पूर्वांचल अलग राज्य बना तो वहां राजभर समाज का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण में हिस्सेदारी और जातिगत जनगणना का मुद्दा भी उठाया।

क्या बोले और राजभर 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो देवरिया के सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समरसता रैली आयोजित हुई। करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंच से आरक्षण, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। ओपी राजभर ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा। उन्होंने दावा किया कि पूर्वांचल अलग राज्य बना तो वहां राजभर समाज का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। 

आरक्षण पर क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजभर ने 27 फीसदी आरक्षण में हिस्सेदारी का मुद्दा उठाते हुए आरक्षण के बंटवारे की मांग दोहराई। ओपी राजभर ने कहा कि जातिगत जनगणना के बाद आरक्षण में हिस्सेदारी के सवाल पर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि पिछड़े वर्ग को 1993 से 27 फीसदी आरक्षण मिल रहा है, लेकिन इसका लाभ कुछ ही जातियों तक सीमित रह गया है।

pc- jagran