Love and War: फिल्म लव एंड वॉर का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, जाने किस दिन थिएटर में आएगी मूवी

इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म लव एंड वॉर का पहला पोस्टर आज रिलीज हुआ। इस फर्स्ट लुक पोस्टर के जरिए मेकर्स ने फिल्म से रणबीर कपूर की पहली झलक साझा की है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में पहली बार रणबीर-आलिया और विक्की साथ नजर आएंगे। 

इस पोस्टर के जरिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है। यह अगले साल 21 जनवरी को रिलीज होगी।  फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर विंटेज कार चलाते नजर आ रहे हैं। वो एक हाथ से ड्राइव कर रहे हैं, वहीं उनका दूसरा हाथ जख्मी है और उससे खून बह रहा है। बता दें कि भंसाली की यह कहानी पुराने दौर में सेट है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो निर्देशक संजय लीला भंसाली की रोमांटिक कहानियों के दर्शक पहले ही दीवाने हैं। अब निर्देशक की कहानी और रणबीर का वही एनिमल जैसा लुक सिनेमाघरों में फैंस को लुभा सकता है। पोस्टर में रणबीर के हाथ से निकलता खून इस कहानी में उनके एक्शन मोड में होने के संकेत दे रहा है।
इसके पोस्टर रिलीज के साथ कैप्शन में वो रुतबा, वो रब, वो जुनून लिखा हुआ है। यह साफ तौर पर झलक रहा है कि फिल्म में जबरदस्त रोमांस और एक्शन होने वाला है। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल का होना इसे फैंस के लिए और भी ज्यादा रोमांचक बना रहा है।

pc- insta