OTT Release: इस वीकेंड ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ये बड़ी फिल्में

इंटरनेट डेस्क। आप भी इस वीकेंड में अगर अच्छी फिल्में देखना चाहते हैं तो फिर तैयार हो जाए। इस हफ्ते ओटीटी पर एक से एक धांसू फिल्में रिलीज होंगी जो आपको एंटरटेमेंट की तगड़ी डोज देंगी। यानी इस हफ्ते वीकेंड पर आप जमकर अलग-अलग जॉनर की फिल्मों और सीरीज को घर बैठे एंजॉय करने का मौका मिलेगा।

पति पत्नी और वो दो
पति पत्नी और वो दो ने सिनेमाघरों में ठीक परफॉर्म किया था। अब ये ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह ने लीड रोल प्ले किया है। इसे 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

पेद्दी
राम चरण और जाह्नवी कपूर की हिट स्पोर्ट्स ड्रामा पेद्दी 9 जुलाई से ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

इक्का
सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर इक्का ओटीटी की मच अवेटेड रिलीज मे से एक है। ये दिलचस्प कोर्टरूम ड्रामा 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसे लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है।

pc- abp news