Rajasthan: अशोक गहलोत का बड़ा बयान, राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला बीजेपी और संघ को ले डूबेगा

इंटरनेट डेस्क। अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है। होना भी लाजमी हैं जिस मंदिर के इतना कुछ हुआ उसके दान में चोरी हो जाए तो फिर सवाल तो उठेंगे ही। इस मामले में अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चंदा चोरी का मामला बीजेपी और संघ को ले डूबेगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पहले मंदिर का चंदा चोरी किया गया और अब चोरी के बाद सीनाजोरी की जा रही है।

खबरों की माने तो अशोक गहलोत ने आगे कहा कि चंदा चोरी की घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। हर किसी की आस्था भगवान राम में है, इस वजह से हर राम भक्त गुस्से में है। राम मंदिर पर राजनीतिक रोटियां सेकते हुए जो लोग पूरा क्रेडिट ले रहे थे, आज वो चुप्पी साधे हुए हैं।

pc- firstindia.co.in