Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने सियोल में किया रोड शो, निवेशकों के सामने रखा राजस्थान का विजन

इंटरनेट डेस्क। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 को लेकर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा इन दिनों विदेश दौरे पर है। बता दें की सीएम दक्षिण कोरिया और जापान का दौरा कर रहे है। ऐसे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दक्षिण कोरिया के सियोल में रोड शो किया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में जल्द ही कई नीतियां लॉन्च होंगी। औद्योगिक नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति, एमएसएमई नीति और एक जिला-एक उत्पाद नीति लॉन्च कर रहा है। 

प्रतिनिधिमंडल भी हैं साथ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दक्षिण कोरिया में ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के रोड शो में सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ। इस अवसर पर दक्षिण कोरियाई निवेशकों को मुख्यमंत्री ने राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि, दक्षिण कोरिया के उद्यमियों के साथ हमारी ऐतिहासिक साझेदारी का नया अध्याय लिखा जाएगा।

सीएम ने रखा राजस्थान का विजन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल शर्मा ने सियोल में रोड शो के बाद अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि, आज दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान राजधानी सियोल में आयोजित “राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट 2024” के अंतर्गत पर्यटन रोड शो में उपस्थित दक्षिण कोरिया एवं भारत के उद्योग जगत के सम्मानित प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इस अवसर पर दक्षिण कोरिया और भारत की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का स्मरण करते हुए, दोनों देशों के मध्य व्यापार एवं निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

pc- x.com,