Rajasthan: पूर्व सीएम ने कहा, किसी नए कानून को हथियार बनाकर अल्पसंख्यकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए
- byShiv
- 28 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि आज अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर अपनी पीड़ा साझा की। मैंने उनसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताने के लिए कहा।
अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में सभी धर्मों को मानने वाले लोग वर्षों से अमन और चैन से निवास करते आए हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि अल्पसंख्यकों को अकारण ही धर्मांतरण से जोड़ा जा रहा है एवं कई बार तो मुकदमे तक दर्ज कराए जा रहे हैं। हमें यह समझना होगा कि हर धार्मिक गतिविधि का धर्मांतरण से जुड़ा होना जरूरी नहीं है और इन्हें हमेशा संदेह की दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। किसी नए कानून को हथियार बनाकर अल्पसंख्यकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि स्पष्ट है कि यदि किसी मामले में ठोस सबूतों के आधार पर वाकई कानून का उल्लंघन साबित होता है, तो निश्चित ही नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन किसी भी व्यक्ति या समुदाय को केवल संदेह के आधार पर परेशान नहीं किया जाना चाहिए तथा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि धर्म परिवर्तन को लेकर जो नया कानून बना है उसका बेजा इस्तेमाल न हो, दुरुपयोग न हो, अन्यथा अल्पसंख्यक समुदायों के बीच भय एवं अविश्वास की भावना आ सकती है।
pc-businesstoday.in





