Rajasthan: बेनीवाल की मुख्यमंत्री और कैबिनेट को लेकर की गई टिप्पणी पर गुस्से में दिखे मदन राठौड़, कहा-घटिया शब्दों का इस्तेमाल....
- byShiv
- 28 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के दूदू जिले में भैराणा धाम को लेकर चल रहा जमीनी गतिरोध बुधवार-गुरुवार की रात प्रशासन और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच समझौते के बाद थमता दिख रहा है। लेकिन इस आंदोलन के मंच से सूबे के मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर की गई अमर्यादित टिप्पणी ने राज्य में एक बड़ा राजनीतिक युद्ध छेड़ दिया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को महामूर्ख और कैबिनेट मंत्रियों को मूर्ख कह डाला, जिसके बाद पूरी भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ आक्रामक मोड में आ गई है। बेनीवाल के इस बयान के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए बेनीवाल पर तीखा हमला बोला।
खबरों की माने तो राठौड़ ने बेनीवाल की भाषा शैली पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा, राजनीति में अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए इतने घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिस तरीके से कोई गुंडा या सुपर गुंडा बनकर फिरौती और हफ्ता वसूली कर कमाई करता है, वैसी ही भाषा आजकल राजनेताओं की हो गई है। खबरों के अनुसार मदन राठौड़ ने बेनीवाल को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को महामूर्ख कहना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। ऐसे राजनेताओं को सबक जरूर सिखाना चाहिए।
pc- ndtv raj





