Rajasthan Politics: किरोड़ीलाल मीणा का एक और वीडियो आया सामने, इस बार भी ले लिया सरकार के लिए बड़ा....
- byShiv
- 27 Feb, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अपने हाल में मस्त हैं। उन्हें विधानसभा में क्या हो रहा हैं इससे कोई मतलब नहीं है। वो अपने आप में राजनीति का एक मुख्य केंद्र बिंदु बने हुए है। उनके कई वीडियो अभी ये कहते वायरल हो चुके हैं की उनके फोन टैप हो रहे है। ऐसे में अब एक और वीडियो सामने आ गया है। जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ‘बाबा है तो मुमकिन है’ का नारा दे रहे हैं। यह वीडियो जालौर जिले के रानीवाड़ा में 24 फरवरी को आयोजित हुए मीना स्नेह मिलन समारोह का बताया जा रहा है।

बच्चे से कर गए ये वादा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो समारोह में जनता को संबोधित करते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने बताया, मेरे पास में अभी एक छोटा बच्चा था, वो मेरे कान में कहने लगा, बाबा! मेरी मम्मी यहां मास्टर है, मेरे पापा बहुत दूर हैं, मेरी मम्मी यहां दुःखी रहती हैं, मुझे दया आ गई। मैंने उसका नाम लिख लिया, अब चाहे कुछ भी करना पड़े बाबा है तो मुमकिन है. मैं ट्रांसफर कराऊंगा।
बीमार हैं, लेकिन कर रहे डांस
इससे पहले किरोड़ी लाल मीणा ने अपने एक्स अकाउंट से लोकगीत पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में वे पीली लुगड़ी पहनी महिलाओं के बीच अपने गले में पहना गमछा उठाकर घुमाते हुए नाचते हुए नजर आ रहे थे। बाबा का यह अनोखा अंदाज देखकर वहां मौजूद सभी लोग उनके मुरीद हो गए। रानीवाड़ा में ही किरोड़ी लाल मीणा ने अपने फोन टैपिंग का आरोप दोहराया था, किरोड़ी ने कहा था कि इंदिरा गांधी के राज में मेरे पीछे हरदम सीआईडी रहती थीं। मेरा टेलीफोन रिकॉर्ड होता था पहले के अधिकारी अभी तक बैठे हैं, मेरा टेलीफोन रिकॉर्ड कर रहे हैं।
pc- jagran, news tak





