Rajasthan Politics: किस बात को लेकर भड़के हैं नेता प्रतिपक्ष जूली, सरकार के लिए बोल गए बड़ी बात
- byShiv
- 11 Sep, 2024
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नए जिलों को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई हैं। हर दिन कोई ना कोई राजनेता राजस्थान में जिलों की संख्या को लेकर बयानबाजी कर देता है। ऐसे में एक तरफ बीजेपी अध्यक्ष ने जिलों को कम करने की बात कही है, वहीं अब विपक्ष इस बयान को लेकर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष टिकाराम जूली ने कहा, अभी तो यह बीजेपी अध्यक्ष का बयान है। सरकार या गठित कमेटी का इसपर कोई बयान नहीं आया है।
राजनीति के लिए हो रहा ये काम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सब राजनीतिक फायदे के लिए हो रहा है। हमने जनता को सहूलियत देने के लिए छोटे-छोटे जिले बनाए थे। जिससे जनता को राहत मिले। उन्होंने कहा, इसलिए हमने छोटे जिले बनाएं, जिससे अब लोगों को राहत मिल रही है। इसलिए जिलों को खत्म करने या कम करने की जगह और जिले बढ़ाए जा सकते हैं।
क्या कहा टीकाराम जूली ने
जूली ने कहा, अध्यक्ष के बयान पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, जो कमेटी गठित की गई है उसकी रिपोर्ट के बाद ही कुछ तस्वीर साफ हो पाएगी। जबरदस्ती जिलों को कम करने की कोशिश की जा रही है, यह ठीक नहीं है। प्रदेश की जनता को सहूलियत देनी है या नहीं? यहां पर नए जिलों से लोगों को खुशी है। बता दें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस राज में गठित जिलों में से 7-8 जिलों को समाप्त कर दिया जाएगा।
pc- ndtv raj






