Rajasthan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही राजस्थान के दौरे पर, 17 और 18 सितंबर को इन जगहों की करेंगी यात्रा
- byShiv
- 10 Sep, 2024
इंटरनेट डेस्क। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के दौरे पर आ रही है। राष्ट्रपति दो दिनों तक प्रदेश में ही रहेंगी। जानकारी के अनुसार 17 और 18 सितंबर को उनके राजस्थान दौरे पर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों जुट गया है। इस संबंध में सोमवार 9 सितंबर को शासन सचिवालय में अधिकारियों की बैठक भी हुई। बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, एसीएस होम आनंद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
इन जगहों का करेंगी दौरा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति के दो दिन के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। 17 सितंबर को वे जयपुर आएंगी। उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम राजभवन में रखे जाने पर विचार चल रहा है। जयपुर में प्रदेश के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। इसके बाद राष्ट्रपति अगले दिन 18 सितंबर को झुंझुनूं स्थित बिट्स पिलानी इंस्टीट्यूट के समारोह में शिरकत करने जाएंगी। दोपहर बाद वापस जयपुर लौटने और फिर शाम को जयपुर से दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।
इस साल में होगा दूसरा दौरा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्रपति फरवरी में भी दो दिन के दौरे पर राजस्थान आई थीं। वे 13 फरवरी को जयपुर पहुंची जहां एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया था। रात्रि विश्राम राजभवन में हुआ जहां तत्कालीन राज्यपाल कलराज मिश्र से भी शिष्टाचार भेंट हुई। 14 फरवरी को राष्ट्रपति मुर्मू ने मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए और फिर डूंगरपुर गईं थी।
pc- india.com





