Rajasthan: टोंक कलेक्टर ने कहा, जनगणना से प्राप्त आंकड़े किसी भी जिले, राज्य और देश के विकास की आधारशिला होते हैं
- byShiv
- 30 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के टोंक जिला कलक्टर और प्रमुख जनगणना अधिकारी टीना डाबी ने जिले के नागरिकों से आगामी जनगणना 2027 में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि देश में जनगणना का कार्य शुरू हो चुका है और यह केवल जनसंख्या की गिनती नहीं बल्कि एक वैधानिक और अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है।
जनगणना से प्राप्त आंकड़े किसी भी जिले, राज्य और देश के विकास की आधारशिला होते हैं, जिनके आधार पर सरकार और प्रशासन नीतियां बनाते हैं और विभिन्न योजनाओं को लागू करते हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना का क्षेत्रीय कार्य 16 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान जनगणना कर्मी घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे। इसके साथ ही इस बार एक नई सुविधा भी दी गई है, जिसके तहत 1 मई से 16 मई 2026 तक नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं।
pc- india.com





