Ram Navami 2025: 6 या 7 अप्रैल को कब मनाई जाएगी रामनवमी, जान ले सही तिथि और शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 05 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्रि चल रही हैं और आज अष्टमी की पूजा की जा रही है। इसके साथ ही राम नवमी भी आने वाली है। हिंदू धर्म में भगवान राम को आदर्श पुरुष और महान योद्धा के रूप में पूजा जाता है। उनकी उपासना से साधक को सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे में राम नवमी की तिथि को सबसे शुभ माना गया है। बता दें, रामनवमी भगवान राम के जन्म के अवसर में मनाई जाती है। पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। इस बार यह तिथि कब हैं आज जानेंगे।
राम नवमी 2025 तिथि
पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र शुक्ल नवमी तिथि की शुरुआत 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर होगी। इसका समापन 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर है। उदया तिथि के मुताबिक 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी का महापर्व मनाया जाएगा।
जाने राम नवमी शुभ मुहूर्त
6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 8 मिनट से शुरु होगा। यह मुहूर्त दोपहर के 1 बजकर 39 मिनट तक बना रहेगा। आप इस अवधि में प्रभु श्रीराम की उपासना कर सकते हैं। पंचांग के अनुसार राम नवमी पर पुष्य नक्षत्र बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा योग बना रहेगा, जो शाम 6 बकर 54 मिनट तक है। इसके बाद धृति योग का निर्माण होगा।
pc- livevns.news
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [amar ujala].