Rashifal 10 April 2025: इन राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, थोड़े प्रयास से बन जाएंगे आपके काम, जाने क्या कहता हैं आपका राशिफल
- byShiv
- 09 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। 10 अप्रैल 2025 गुरूवार का दिन आपके लिए शुभ होगा। अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करें, सूझबूझ और विवेक से समस्याओं को आसानी से हल करेंगे। आपको किसी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। तो जानते हैं क्या कहता हैं आपका राशिफल।
तुला राशि
आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है, आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मेहनत करने की क्षमता बढ़ाएगा और आपके रुके हुए काम थोड़े प्रयास से बन जाएंगे। बेकार की गतिविधियों में समय बिताना आपके महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट डाल सकता है।
वृश्चिक राशि
दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है, आपका कर्म प्रधान बनेगा और आप अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई काम हो सकता है। कुछ समय अपने मनोरंजन के लिए भी निकाल लेंगे।
धनु राशि
दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है, धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। आपके अपने व्यक्तिगत काम भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें।
pc- etv bharat