Sanjay-Salman: सलमान ने देर रात संजय दत्त के साथ फोटो किए शेयर, लिखा- मेरा बड़ा भाई, अल्लाह, भगवान, जीसस सब इस आदमी को खुश रखें
- byShiv
- 01 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सलमान खान और संजय दत्त ने कई फिल्मों में साथ काम किया हैं और दोनों की दोस्ती किसी से छुपी हुई भी नहीं हैं। सलमान हों फिर संजय दोनों एक-दूसरे के बारे में अक्सर बात करते हुए नजर आते हैं। इसी बीच सलमान ने सोशल मीडिया पर संजय दत्त के साथ अपनी कुछ बेहद खास तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सलमान खान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह संजय दत्त से गले मिलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान भाईजान ने कैप, टी-शर्ट और जीन्स पहनी हुई है, वहीं संजय दत्त शर्ट-जीन्स पहने हुए कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। भले ही फोटो में दोनों के चेहरे पूरे नजर न आ रहे हों, लेकिन उनके बीच की बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है।
तस्वीर से भी ज्यादा चर्चा सलमान के लिखे उस खास नोट की हो रही है, जिसमें उन्होंने बेहद शायराना अंदाज में अपने दोस्त के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। दोनों को लंबे समय बाद यूं साथ देख फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। सलमान ने कैप्शन में लिखा, ‘बाबा फॉरएवर बाबा, बाबा तो आखिर बाबा होता है, संजू बाबा हम सबका बाबा है और संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा है, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त, अल्लाह, भगवान, जीसस सब इस आदमी को खुश रखें, आई लव यू बाबा।
pc- navbharat






