Shakti Kapoor:अपनी मौत की अफवाह पर भड़के शक्ति कपूर, कहा- इसके खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता और श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़क गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर 73 वर्षीय एक्टर के मौत की अफवाह फैल गई थी जिससे फैंस को भी झटका लगा। शक्ति कपूर को इससे भी तगड़ा झटका लगा और वह भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपने ठीक होने की खबर दी और फेक न्यूज फैलाने वालों को भी लताड़ा। 

जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। शक्ति कपूर ने फैंस से कहा कि वह एकदम ठीक हैं और लोगों से अपील की कि वो गलत जानकारी न फैलाएं।

जानकारह के अनुसार सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि शक्ति कपूर का निधन हो गया है, और इससे फैंस घबरा गए थे। जैसे ही मौत की अफवाह फैली, शक्ति कपूर ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने खुद अपने एकदम ठीक होने की जानकारी दी। शक्ति कपूर ने इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया।

pc-