SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर,जगदीप धनखड़ सहित कई को SIR के नोटिस, चुनाव आयोग ने...
- byShiv
- 21 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम चल रहा है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत दिल्ली में कई वीवीआईपी राजनीतिक हस्तियों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का नाम शामिल है। साथ ही निर्वाचन आयुक्त डॉक्टर एस.एस. संधू समेत विभिन्न हस्तियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दी गई जानकारी में विसंगति के कारण नोटिस जारी किए गए हैं।

33.13 लाख नोटिस जारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली में एसआईआर के तहत 97 लाख से अधिक मतदाताओं की मसौदा सूची प्रकाशित होने के बाद गणना फॉर्म में दी गई जानकारी में गड़बड़ियों को लेकर 33.13 लाख नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अधिकांश नोटिस 2002 में हुए पिछले एसआईआर के विवरण से मेल न खाने के कारण जारी किए गए हैं।
डेटा को सुधारने के लिए जारी किए गए नोटिस
हालांकि, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का कहना है कि इन मतदाताओं के डेटा को सुधारने के लिए ये नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनकी सूची दिल्ली के सीईओ की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

इन लोगों के भी हैं नाम
अधिकारियों ने बताया कि जिन्हें नोटिस जारी किए जा चुके हैं या जिन्हें जल्द ही जारी किए जाने हैं, उनमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एम जगदीश कुमार, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया, सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे, पूर्व थलसेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी और सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद शामिल हैं।
PC- indianexpress.com,tribuneindia.com, indianexpress.com






