पुरुषों की मर्दानगी छीन सकती है ये चीज, गिर जाता है स्पर्म काउंट, फर्टिलिटी में आती है समस्याएं
- byvarsha
- 12 Jun, 2025

PC: NEWSNATIONTV
पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को सही रखने के लिए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन और स्पर्म काउंट बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। अगर दोनों में से किसी भी चीज की कमी हो तो इसका सीधा असर सेक्सुअल हेल्थ पर पड़ता है। अब पुरुषों पर हुई एक स्टडी ने डराने वाला खुलासा किया है कि भारतीय पुरुषों की मर्दानगी आधे से भी ज्यादा कम हो गई है।
इस चीज का पड़ता है असर
आपको बता दें कि और कुछ नहीं बल्कि मोबाइल ही मर्दों को नपुंसक बना रहा है। डॉक्टरों के अनुसार मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल से मर्दों के स्पर्म क्वॉलिटी और क्वॉन्टीटी दोनों कम हो सकती हैं। क्योकिं मर्द ज्यादातर जींस की जेब में फोन रखते हैं और इस से निकलने वाले रेडिएशन उनके स्पर्म काउंट में गिरावट का कारण बन सकता है। महिलाओं को भी ये प्रभावित करता है लेकिन मोबाइल के कारण इनफर्टिलिटी की समस्या मर्दों में अधिक है।
प्रजनन क्षमता पर असर
जो महिलाएं मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करती हैं, उन्हें भी गर्भधारण में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, मोबाइल फोन रेडिएशन से अंडाशय को नुकसान हो सकता है। हालांकि, ये रेडिएशन महिलाओं में प्रजनन क्षमता को किस स्तर तक कम करता है, इसके बारे में रिसर्च जारी है।