Travel Tips: जा रहे हैं केदारनाथ तो फिर जरूर देखकर आए इन जगहों को भी

इंटरनेट डेस्क। केदानाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं और आप भी अगर जा रहे हैं तो बाबा केदारनाथ के दर्शन तो आप करेंगे ही। साथ ही आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में और बताएंगे जहां आप जा सकते है। 

सोनप्रयाग
आप सोनप्रयाग जा सकते है। यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। मान्यता है कि यहां पर भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। प्राकृतिक सुंदरता और बर्फ से ढकी चोटियों से घिरा यहां का नजारा देखते ही बनता है।

भैरवनाथ मंदिर
इसके अलावा आप केदारनाथ मंदिर से दक्षिण की ओर स्थित भैरवनाथ मंदिर जा सकते है। यह एक स्वयंभू मंदिर है। यह मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर खुले आकाश के नीचे स्थित है, जहां से आप आसपास के हिमालय और नीचे की पूरी केदारनाथ घाटी के शानदार दृश्य देख सकते हैं।

pc- mindtrip.ai