Vastu Tips: किचन में भूलकर भी खत्म नहीं होने दे आप ये सामान, बनी रहेगी आपके घर में बरकत

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में किचन का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। जब आपका घर बन रहा होता हैं तो किचन का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसके साथ ही अगर आप अपने किचन में कुछ चीजों को खत्म नहीं होने देंगे तो आपके घर में धन धान्य की कमी कभी नहीं होगी। तो आए जानते हैं इसके बारे में।

आटा
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार रसोई में आटा रखने वाला डिब्बा कभी पूरी तरह खाली नहीं होना चाहिए। घर में हमेशा अतिरिक्त आटा रखना शुभ माना जाता है।

चावल
चावल का उपयोग न केवल भोजन पकाने में किया जाता है, बल्कि पूजा-पाठ में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी रसोई में चावल का पात्र कभी भी खाली नहीं होना चाहिए। 

हल्दी
हल्दी हमारे भोजन में स्वाद और रंग जोड़ने के अलावा धार्मिक कार्यों और शुभ अवसरों पर भी बहुत उपयोगी मानी जाती है। रसोई में हल्दी का खत्म हो जाना सुख-समृद्धि में कमी का कारण बन सकता है।

pc- herzindagi.com