Video Viral: मेरठ में 10वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई...39 सेकेंड के भीतर शिक्षक ने छात्र के जड़े 17 थप्पड़....वीडियो हो रहा वायरल
- byShiv
- 29 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। अभी जो वीडियो सामने आया हैं वो मेरठ के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। यहां एक 13 साल के छात्र की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई है। आरोप है कि शिक्षक ने महज 39 सेकेंड के भीतर छात्र के गाल और चेहरे पर 17 थप्पड़ जड़ दिए। छात्र ने जब सिर नीचे कर खुद को बचाने की कोशिश की तो शिक्षक ने उसके मुंह पर भी थप्पड़ और घूंसे मारे।
क्या कहा परिजनों ने
रिपोटर्स की माने तो मकदूमपुर कॉलोनी निवासी रमेश के मुताबिक उनका बेटा सागर कक्षा 10वीं में पढ़ता है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह क्लास में बैठकर पढ़ रहा था। इसी दौरान एक शिक्षक कक्षा में पहुंचे और छात्र से कुछ लिखे होने के बारे में सवाल किया। इसके बाद शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया, परिजनों का आरोप है कि छात्र लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन शिक्षक ने उसकी पिटाई जारी रखी। शिक्षक ने कथित तौर पर छात्र को कॉलेज से नाम काटने की धमकी भी दी।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
छात्र की पिटाई का करीब 39 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। फुटेज में शिक्षक छात्र के पास खड़े दिखाई देते हैं। वह छात्र से पूछते हैं कि वह क्या पढ़ रहा है और उसने क्या बनाया है। इसके बाद छात्र की पिटाई शुरू कर देते हैं। वीडियो में छात्र सिर नीचे कर बचने की कोशिश करता दिखाई देता है। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने उसके चेहरे और मुंह पर भी थप्पड़ मारे, छात्र के पिता का कहना है कि उसके शरीर पर चोटें आई हैं।
pc- lalluram.com






