Weather Update: राजस्थान में 3 अगस्त से फिर सुस्त पड़ेगा मानसून, करना पड़ सकता हैं बारिश का इंतजार, आज कई जिलों में अलर्ट
- byShiv
- 01 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कुछ जिलों में ही अच्छी बारिश देखने को मिली है और अब एक बार फिर से मानसून के सुस्त होने के संकेत मिल रहे है। हालांकि 2 दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। फिलहाल, मानसून भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। जयपुर में तो इस बार लोग अच्छी बारिश के लिए तरस से गए है। अब तक मानसून की कुल बारिश सामान्य से भी करीब 11 प्रतिशत कम रही है।
सिरोही-जालोर में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो कोटा, प्रतापगढ़ और सिरोही में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जबकि जालोर, जयपुर, दौसा, बाड़मेर, अलवर और भरतपुर के कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने शनिवार (1 अगस्त) को प्रदेश के 22 जिलों में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सिरोही और जालोर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, यानी यहां अतिभारी वर्षा हो सकती है।
उमस कर रही बेहाल
वही बारिश की कमी एक बार फिर से लोगों को परेशान कर रही है। दिन में तेज धूप और चुभ रही है। वहीं उमस और तेज गर्मी ने लोगों को हाल बेहाल कर रखा है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो 2 अगस्त तक दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं जयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इधर, पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ने से गर्मी और उमस से लोग परेशान है। शनिवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर में पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
pc- amar ujala





