Weather Update: राजस्थान में लोगों को बारिश का इंतजार, कुछ एक जिलों में राहत, जाने कैसा रहेगा आगे का मौसम
- byShiv
- 05 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है, प्रदेश के कुछ एक जिलों को छोड़ दें तो इस बार बारिश लोगों को तरसा रही है। वहीं भरतपुर में सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। लगातार बारिश के कारण सड़कों पर पानी इकट्ठा हो गया है, निचली कॉलोनियों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते स्कूली बच्चों एवं मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
अजमेर में भी हुई बारिश
वहीं अजमेर शहर में भी आज सुबह से बारिश हो रही है। जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 7 से 10 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, और मॉनसून ट्रफ लाइन अपने सामान्य स्थिति (उत्तरी राजस्थान) से गुजर रही है, पिछले 24 घंटों में दौसा, डीडवाना, हनुमानगढ़, कोटा, सिरोही जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है।
इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वाेत्तर भारत में मानसून की तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड में कई दिनों तक के लिए बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में आज से 10 अगस्त, असम और मेघालय में 7 से 10 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण देश में अभी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।
pc- aaj tak




