W T20 Wolrd cup: भारतीय टीम को झटका, श्रेयंका पाटिल टखने में चोट के कारण हुई...हो सकती हैं आगे के मैचों में...

इंटरेनट डेस्क। इस समय महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा हैं, ऐसे में बुधवार को भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल के टखने में दर्दनाक चोट लग गई। यही चोट टीम इंडिया के लिए चिंता का कारण बन गई है। 
पैरों पर खड़ी नहीं हो पाईं श्रेयंका

22 साल की श्रेयंका पाटिल दर्द से कराहते हुए गिर पड़ीं और अपने दाहिने टखने को पकड़ लिया, जिसके बाद उनकी साथी खिलाड़ी उनके पास जमा हो गईं। भारत का मेडिकल स्टाफ तुरंत मैदान पर पहुंचा और कई मिनट तक उनकी जांच की। चिंता तब और बढ़ गई जब श्रेयंका को खड़े होने में दिक्कत हुई और वो चोटिल पैर पर वजन नहीं डाल पा रही थीं।

जानकारी के अनुसार आखिरकार उन्हें स्ट्रेचर और ग्राउंड व्हीकल के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया। जिससे टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए उनकी फिटनेस को लेकर भारत की चिंता बढ़ गई है।

pc- cricinfo.com