Aadhar card: आपको भी बदलवानी हैं आधार कार्ड में फोटो तो यह रहा आसान तरीका

इंटरनेट डेस्क। आज के दौर में हर किसी के पास आधार कार्ड होता हैं, यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा बनाए जाते हैं। आधार कार्ड में कई तरह की जानकारियां होती हैं जिसमें डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी होती हैं। नाम, आधार नंबर से लेकर जन्मतिथि और एड्रेस, फोटो जैसी जानकारियां आधार कार्ड में होती हैं। 

आधार की फोटो मिलान न खाने के कारण आपके कई काम भी अटक सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो अपने आधार की फोटो को बदलवा सकते हैं। चलिए आधार की फोटो को बदलवाने का तरीका जानते हैं।

आधार की फोटो को कैसे अपडेट करवाएं?

इसके लिए आपको यूआईडीएआई के इसी आधिकारिक वेबसाइट https://bookappointment.uidai.gov.in/ पर जाना है

यहां पर जाकर आपको मांगी गई जानकारियां भरनी हैं

इसके बाद आपका ऑरिजनल आधार कार्ड देखकर वेरिफिकेशन किया जाता है

अब आपकी जानकारी को सिस्टम में फीड किया जाता है

आपको बायोमेट्रिक और आइरिस का भी वेरिफिकेशन होता है

इसके बाद आपकी एक नई फोटो क्लिक होती है और उस सिस्टम में अपडेट किया जाता है

अगर आपने ऑनलाइन फीस नहीं भरी है तो आपको यहां पर तय फीस 125 रुपये देनी होती है

अब कुछ दिनों के भीतर आपके आधार कार्ड में नई फोटो अपडेट हो जाती है

pc- freepressjournal.in