AAP: आप पार्टी का कांग्रेस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, अजय माकन के खिलाफ हो कार्रवाई, नहीं तो इंडिया गठबंधन से कांग्रेस को करवाएंगे बाहर
- byShiv
- 27 Dec, 2024
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में विधासभा चुनावों के पहले राजनीतिक महौल गर्म हैं और आप पार्टी कई मुद्दों पर घिर चुकी हैं दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये और बुजुर्गों के मुफ्त इलाज से जुड़े आम आदमी पार्टी के वादे पर सियासत हो रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन कथित स्कीम्स का रजिस्ट्रेशन शुरू कर चुके हैं। दूसरी तरफ, दिल्ली सरकार के ही अलग-अलग विभाग अखबारों में विज्ञापन देकर जनता को आगाह कर रहे हैं कि ऐसी किसी योजना का कोई अस्तित्व ही नहीं है, अधिसूचित ही नहीं हैं, वादों के बहकावे में न आएं।
कांग्रेस और बीजेपी क्या कह रही
उधर विपक्षी बीजेपी और कांग्रेस ने इसे जनता को गुमराह करना बताया है। कांग्रेस ने तो थाने में शिकायत देकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा का केस दर्ज किया है। वैसे बता दें कि दिलचस्प बात ये है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। अब आप ने कांग्रेस पर बीजेपी की स्क्रिप्ट पर चलने का आरोप लगाया है। दिल्ली की सीएम आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यहां तक आरोप लगा दिया कि बीजेपी कांग्रेस के लिए फंडिंग कर रही है।
आप ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आप ने कांग्रेस से अजय माकन के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई का अल्टिमेटम दिया है नहीं तो वह कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से ही बाहर करने के लिए अन्य घटक दलों से बातचीत शुरू करेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, कांग्रेस के बयानों से, ऐक्शन से बिल्कुल साफ हो गया है कि दिल्ली के चुनाव के लिए कांग्रेस ने बीजेपी से साठगांठ कर ली है।
pc- prokerala.com






