Aditya Pancholi: 37 साल बाद आदित्य पंचोली ने खोला राज, कहा अनिल कपूर और बोनी कपूर ने छीनी थी फिल्म तेजाब
- byShiv
- 28 Oct, 2025
इंटरनेट डेस्क। एक्टर आदित्य पंचोली के एक ट्वीट ने आज बॉलीवुड जगत में सनसनी फैला दी। उन्होंने दावा किया और 37 साल बाद ये खुलासा किया कि वह तेजाब में माधुरी दीक्षित के अपोजिट कास्ट किए गए थे। लेकिन अनिल कपूर ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था और इसमें बोनी कपूर का भी हाथ था।
इसके साथ ही बड़ी खबर यह भी हैं कि उनके बेटे सूरज ने फ्लॉप करियर के कारण 10 साल बाद बॉलीवुड छोड़ दिया है। साल 1988 में आई तेजाब में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, चंकी पांडे, अन्नू कपूर, अनुपम खेर और किरण कुमार जैसे कलाकार थे। ये थिएटर्स में 50 हफ्तों तक चली थी और गोल्डन जुबली साबित हुई थी।
मूवी ने दुनियाभर में 16.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि बजट 3.25 करोड़ रुपये था। इसकी कहानी, गाने, किरदार, सभी दर्शकों ने खूब पसंद किए थे। मगर अब 37 साल बाद आदित्य पंचोली ने दावा किया है कि अनिल कपूर से पहले वह पहली पसंद थे।
pc-newsbytesapp.com






