Air Force Station: असम वायु सेना अड्डे कर्मचारी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, संवेदनशील जानकारी कर रहा था....

इंटरनेट डेस्क। वायुसेना और राजस्थान इंटेलिजेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार असम के वायु सेना अड्डे में तैनात एक कर्मचारी को पाकिस्तान की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया कर्मचारी 36 वर्षीय सुमित कुमार, वायुसेना में मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर तैनात था।

क्या लगे हैं आरोप 
आरोप है कि गिरफ्तार किया गया कर्मचारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को लड़ाकू विमानों की तैनाती और मिसाइल प्रणालियों जैसी बेहद संवेदनशील जानकारी लीक कर रहा था। सुमित यूपी के प्रयागराज स्थित लाहुरपार का निवासी है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस ने जासूसी के आरोप में जैसलमेर के रहने वाले झबरा राम को गिरफ्तार किया था। दरअसल, पूरा मामला जनवरी का है, जब राजस्थान खुफिया विभाग ने जैसलमेर निवासी झबराराम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान सुमित का नाम नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सामने आया। झबरा राम से मिली सूचना के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है। जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि उसने कथित तौर पर पाकिस्तानी हैंडलर्स को अपने नाम पर पंजीकृत मोबाइल नंबरों का उपयोग करके सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में मदद की, जिससे गुप्त संचार संभव हो सका।

pc- jagran