Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी का व्रत करने वाली महिलाओं को जरूर करने चाहिए आज के दिन ये काम, मिलता हैं कई पुण्यों का लाभ
- byShiv
- 07 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। हमारे हिंदू शास्त्रों में एकादशी व्रत को बहुत ही बड़ा बताया गया है। इस व्रत को करने मात्र से लोगों को कई जन्मों के पाप नष्ठ हो जाते है। अभी भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी हैं तो इस एकादशी को अजा एकादशी कहा जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने और पापों से मुक्ति के लिए किया जाता है। इस व्रत में महिलाएं पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करती हैं। अजा एकादशी के दिन व्रती महिलाओं को शाम के समय कुछ काम जरूर करने चाहिए।
अजा एकादशी की शाम महिलाएं करें ये काम
भगवान विष्णु की पूजा
अजा एकादशी की शाम व्रती महिलाएं पुनः स्नान करके शुद्ध और साफ वस्त्रों को धारण करें, इसके बाद भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र के समीप घी का दीपक जलाकर पुष्प, धूप, तुलसी दल और पंचामृत अर्पित करें
पूजा करने के बाद 101 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें
अजा एकादशी की शाम महिलाओं को व्रत कथा सुननी और पढ़नी चाहिए
शास्त्रों के अनुसार किसी भी एकादशी के दिन जागरण करना शुभ माना जाता है।
महिलाएं परिवार समेत भगवान विष्णु की कथा सुनने के साथ श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें
अजा एकादशी के दिन व्रती महिलाओं को जरूरतमंदों को दान करना चाहिए, अनाज, वस्त्र या गौ-दान करना श्रेष्ठ माना जाता है।
pc- boldsky.com






