Ajit Pawar Death: पूर्व सीएम पवार के प्लेन का ब्लैक बॉक्स आग में जला, एएआईबी ने जांच में किया खुलासा

इंटरनेट डेस्क। अजित पवार प्लेन क्रैश दुर्घटना का मामला अभी फसता ही जा रहा है। अब विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने बताया कि बारामती हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए लेयरजेट विमान के दोनों इंडिपेंडेंट ब्लैक बॉक्स आग में पूरी तरह जल गए हैं। इसी प्लेन में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री पवार सवार थे। एएआईबी ने कहा कि एक रिकॉर्डर, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से डेटा प्राप्त करने के लिए ब्लैक बॉक्स बनाने वाली कंपनी से खास सहायता मांगी गई थी।

खबरों की माने तो एएआईबी ने बताया कि एल3-कम्युनिकेशंस ने ब्लॉक बॉक्स बनाया था। उन्होंने डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को एएआईबी की फ्लाइट रिकॉर्डर प्रयोगशाला में सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है। डीएफडीआर विमान की गति, ऊंचाई और दिशा जैसे उड़ान के तकनीकी मापदंडों को रिकॉर्ड करता है।

रिकवर डाटा करेगा खुलासा
एएआईबी ने कहा कि हनीवेल द्वारा निर्मित कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) की विस्तृत तकनीकी जांच चल रही है। डेटा पुनर्प्राप्ति में विशेष सहायता के लिए निर्माता राज्य के मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि से सहायता मांगी गई है। सीवीआर पायलटों के बीच बातचीत, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के साथ रेडियो संचार और कॉकपिट में होने वाली बातचीत या शोर को रिकॉर्ड करता है। एएआईबी ने कहा कि दुर्घटना के दौरान दोनों रिकॉर्डर लंबे समय तक तीव्र गर्मी के संपर्क में रहे और आग से क्षतिग्रस्त हो गए

pc- india tv news