Akshaya Navami 2025: अक्षय नवमी के दिन आप जरूर खरीदें ये चीजें, खुलेंगे आपकी किस्मत के दरवाजे

इंटरनेट डेस्क। कार्तिक मास में अक्षय नवमी के दिन का बड़ा महत्व है। सिर्फ़ पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि खरीदारी का भी इस दिन विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन खरीदी गई कुछ चीज़ें समृद्धि और धन-संपत्ति लाती हैं। जानें, इस शुभ दिन कौन सी चीज़ें खरीदना शुभ होता है और कौन सी नहीं।

इन चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ
अक्षय नवमी पर सोना, चांदी, तांबा या पीतल जैसी धातुएं खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अतिरिक्त, आप इस दिन दीपक, कलश, पूजा के बर्तन और तुलसी के पौधे भी खरीद सकते हैं। इस दिन आंवले का पौधा लगाना या उसकी पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है। 

अक्षय नवमी पर क्या नहीं खरीदना चाहिए?
इस दिन दिखावटी या विलासिता की वस्तुएं जैसे फैशन ज्वेलरी या महंगे कपड़े खरीदने से बचें।
इस दिन उधार लेना अशुभ माना जाता है।
अक्षय नवमी के दिन फिजूलखर्ची और अत्यधिक भौतिक संपत्ति से बचें।

pc- jagran