America: डोनल्ड ट्रंप ने कहा ईरान वॉर जल्द होने वाली हैं खत्म....लेकिन नहीं बताई उसकी कोई....

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान वॉर जल्द खत्म होने वाला है, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई टाइमलाइन नहीं बताई। उन्होंने तेहरान को यह चेतावनी दी कि अगर उन्होंने कुछ भी क्यूट करने की कोशिश की तो अमेरिका उस देश को खत्म कर देगा।

फ्लोरिडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, यह जल्द ही खत्म होने वाला है, और अगर यह फिर से शुरू होता है तो उन्हें और भी ज्यादा नुकसान होगा। हमने थोड़ा एक्सकर्शन इसलिए लिया क्योंकि हमें लगा कि कुछ लोगों से छुटकारा पाने के लिए हमें ऐसा करना होगा। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने होमुर्ज जलडमरूमध्य में तेल के प्रवाह को रोकने वाला कोई भी काम किया तो अमेरिका उस पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज्यादा भीषण हमला करेगा। इसके अलावा, हम आसानी से नष्ट किए जा सकने वाले ऐसे लक्ष्यों को निशाना बनाएंगे जिससे ईरान को फिर से खड़ा होना लगभग असंभव हो जाएगा। उन पर मृत्यु, आग और क्रोध का राज होगा। लेकिन मैं प्रार्थना करता हूं, ऐसा न हो।

pc- moneycontrol.com