Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी के कड़े हैं नियम, रखना होता हैं इन बातों का ध्यान, जाने किस दिन आएगा यह व्रत
- byShiv
- 09 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू शास्त्रों में एकादशी व्रत का बड़ा महत्व बताया गया है। इस व्रत को करने से आपके सारे पाप नष्ट हो जाते है। इस बार एकादशी 13 मई को आ रही है। इस एकादशी को अपरा एकादशी भी कहते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो साधक प्रत्येक एकादशी का व्रत करता है, उसे भगवान विष्णु की कृपा मिलती है, जिससे जीवन में सुख-शांति का वास बना रहता है। लेकिन एकादशी के कुछ जरूरी नियमों का भी ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आपको व्रत का पूर्ण लाभ मिल सकता है।
अपरा एकादशी व्रत के कड़े नियम
हिंदू धर्म शास्त्रों में एकादशी के दिन चावल खाना पूरी तरह वर्जित माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन चावल खाने वाला व्यक्ति अगले जन्म में रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म लेता है। इसके अलावा, व्रत से एक दिन पहले से ही यानी दशमी तिथि से व्रत करने वाले साधक को प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा और मसूर की दाल जैसे तामसिक भोजन का त्याग कर देना चाहिए।
तुलसी से जुड़ी जरूरी बातें
भगवान विष्णु की पूजा बिना तुलसी के अधूरी मानी जाती है, लेकिन एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना सख्त मना है। साथ ही इस दिन पर तुलसी में जल चढ़ाने की भी मनाही होती है। माना जाता है कि इस तिथि पर देवी तुलसी भी एकादशी व्रत का पालन करती हैं। इसलिए, पूजा के लिए तुलसी दल हमेशा एक दिन पहले यानी दशमी तिथि को ही तोड़कर रख लेने चाहिए।
pc- amar ujala






