Asif Khan: पंचायत वेब सीरीज में दामाद रोल निभाने वाले आसिफ ने कहा, संघर्ष के दिनों में सैफ-करीना की शादी में बर्तन भी....

इंटरनेट डेस्क। पंचायत वेब सीरीज में दामाद का रोल निभाने वाले राजस्थान के आसिफ खान बिग बॉस में पहुंच गए हैं। बिग बॉस के मंच पर वे भावुक हो गए और सलमान खान के पास रोने लगे। इस दौरान उन्होंने कहा- अम्मी आज सलमान खान के साथ खड़ा हूं। आसिफ ने कहा- पढ़ाई में मन नहीं था, स्कूल में नाटक करता था। तब टीचर की तारीफ मिलती थी। इस बीच 2008 में पिता का निधन हो गया। प्राइवेट से सरकारी स्कूल में आ गया। घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए साथ-साथ काम किया।

राजस्थान के हैं
उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा से जयपुर आने का मौका मिला तो थिएटर किया। अभिनय की बारीकियां सीखीं। मुंबई आकर सपने पूरे हुए और पंचायत वेब सीरीज से लोगों का बहुत प्यार मिला।

किए ये काम भी 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आसिफ ने अपने संघर्ष के दिनों में सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी में होटल के किचन में बर्तन भी धोए। करीब एक साल पहले बीमारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर जिंदगी को लेकर एक भावुक संदेश साझा किया था।

pc- etv bharat,hindustan,jansatta