Assam Elections 2026: असम सीएम की पत्नी के पासपोर्ट विवाद में पवन खेड़ा को मिली राहत, तेलंगाना हाई कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
- byShiv
- 10 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के एक बयान ने भाजपा के नाक में दम कर दिया। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के 3 पासपोर्ट और विदेशों में संपत्ति बता दी। इसके बाद रिनिकी भुइयां की ओर से खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई। इस मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को शुक्रवार को तेलंगाना हाई कोर्ट से राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें एक हफ्ते के लिए अग्रिम जमानत दे दी।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह मामला हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने दायर किया था। पवन खेड़ा ने उन पर कई पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए थे। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता को संबंधित कोर्ट में अर्जी दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया जाता है।
पुलिस ने ली थी घर की तलाशी
खेड़ा के खिलाफ असम पुलिस ने तब मामला दर्ज किया, जब उन्होंने यह दावा किया कि भुइयां के पास कई पासपोर्ट और विदेशों में अघोषित संपत्तियां हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में असम पुलिस ने दिल्ली स्थित उनके आवास की तलाशी भी ली थी, जिसके बाद कांग्रेस नेता ने तेलंगाना हाई कोर्ट का रुख किया।
pc- jansatta






