Assam: पति ने पत्नी का सिर काटकर रखा फ्रिज में...प्रेमी के साथ करते देख लिया था...बोला जेल से बाहर आकर प्रेमी को भी....
- byShiv
- 09 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम में दो दिन पूर्व सामने आई घटना से सबकों हिलाकर रख दिया था। यहां पति ने पत्नी का सिर काट कर हत्या कर दी और उसे फ्रिज में रख दिया। अब आरोपी ने मंगलवार को एक बयान दिया। इसमें आरोपी रामानुज गोस्वामी ने कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है। अब वह अपनी पत्नी के शुगर डैडी (प्रेमी) को मारने की योजना बना रहा है।
आरोपी ने क्या कहा?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गोस्वामी ने मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाते समय पत्रकारों से यह चौंकाने वाली बात कही। उसने कहा, ‘मैंने जो कुछ भी किया, उसके लिए मुझे कोई पछतावा या अफसोस नहीं है। मैंने अपनी पत्नी को खत्म कर दिया है, जैसे ही मैं जेल से बाहर आऊंगा, तब पत्नी के शुगर डैडी की बारी होगी। हालांकि, उसने उस व्यक्ति की पहचान नहीं बताई।
क्या है पूरा मामला?
बता दे कि पुलिस ने गोस्वामी को रविवार रात को उनकी पत्नी रिया तालुकदार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने 3 सितंबर की सुबह गुवाहाटी के बेल्टोला इलाके के बसिष्ठपुर स्थित अपने फ्लैट में रिया तालुकदार की हत्या कर दी थी। जांचकर्ताओं ने फ्लैट के अंदर एक रेफ्रिजरेटर से तालुकदार का कटा हुआ सिर बरामद किया, जो एक पॉलिथीन बैग में पैक किया हुआ था। हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया एक बड़ा चाकू और शराब की कई बोतलें भी जब्त की गई।
विवाहेतर संबंध का लगाया आरोप
अब तक की पूछताछ से पता चला है कि दंपति के बीच कई मुद्दों पर अक्सर झगड़े होते थे। जिनमें मृतक का कथित विवाहेतर संबंध भी शामिल था, जिसके बारे में आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था।
pc -aaj tak






