Jhansi: बैंक मैनेजर की पत्नी की 6 सेकेंड में गई जान, 3 महीने पहले हुई थी शादी, होटल के गेट पर खड़े खड़े गिरी...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक नवविवाहिता की जान 6 सेकंड में चली गई। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा कि महज चंद सेकंड में नवविवाहिता की जान चली गई। बताया जा रहा कि महिला की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी और उसका पति बैंक में मैनेजर है। महिला की पहचान मुस्कान के रूप में हुई, जबकि पति का नाम नीलेश है। सीसीटीवी में दिखा की महिला होटल के कमरे के गेट के पास पहुंचती और फिर चंद सेकंड में पीठ के बल गिर जाती है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा कि वह उसे मौसी के घर ले जाने की बात कहकर ले गया था और फिर अचानक होटल लेकर पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, जिले के होटल ऋषभ में एक महिला अचानक गिर पड़ी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

पोस्टमॉर्टम में हुआ खुलासा
झांसी के एसएसपी विकास कुमार ने बताया, ‘डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस ने महिला का बैग भी बरामद किया है। बैग में काफी दवाएं मिली हैं। महिला का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई है। इस पूरे घटना की हम विस्तृत जांच कर रहे हैं। सभी साक्ष्य इकट्ठा कर रहे हैं। होटल के कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि महिला अपने पति के साथ कमरे में आई थी और इन्होंने चेकआउट किया था। चेकआउट के बाद इन लोगों ने चादर गंदी होने की बात कही, जैसे ही ये लोग कमरे में गए, वीडियो में भी सारा दृश्य दिख रहा है, पहले होटल का कर्मचारी अंदर गया, फिर पति गया और महिला दरवाजे के पास ही गिर गई।

pc- hindustan